Advertisement

देश में कोरोना के मामले 74 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 62 हजार से अधिक मामले, 837 मरीजों की गई जान

कोरोना वायरस का कहर देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की...
देश में कोरोना के मामले 74 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 62 हजार से अधिक मामले, 837 मरीजों की गई जान

कोरोना वायरस का कहर देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को जरूर मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 62,212 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 74 लाख 32 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं, 24 घंटे में 837 लोगों की जान चली गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62,212 नए मामले सामने आए और 837 मौतें हुईं। देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,32,681 है जिसमें 7,95,087 सक्रिय मामले, 65,24,596 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 1,12,998 मौतें शामिल हैं।

गुरुवार को सामने आए 67,708 मामले

भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के 67,708 मामले सामने आए और 680 मौतें हुईं। देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 73,07,098 है जिसमें 8,12,390 सक्रिय मामले, 63,83,442 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 1,11,266 मौतें शामिल हैं।

9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 16 अक्टूबर तक कोविड-19 के 9,32,54,017 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 9,99,090 सैंपलों का टेस्ट शुक्रवार को किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर और सक्रिय मामलों में गिरावट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 15 लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 82 लाख 88 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (74 लाख 32 हजार) दूसरे और ब्राजील 52 लाख 01 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad