Advertisement

देश में कोरोना के मामले 70 लाख के करीब, 24 घंटे में 73,272 नए मामले, अब तक 1,07,416 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा...
देश में कोरोना के मामले 70 लाख के करीब, 24 घंटे में 73,272 नए मामले, अब तक 1,07,416 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 73,272 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 69 लाख 79 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं, 24 घंटे में 926 लोगों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आए हैं और 926 मौतें हुई हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 69,79,424 हो गई है जिसमें 8,83,185  सक्रिय मामले, 59,88,823 ठीक/डिस्चार्ज/ माइग्रेट मामले और 1,07,416 मौतें शामिल हैं।

शुक्रवार को सामने आए 70,496 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले और 964 मौतें रिपोर्ट हुईं। कुल कोरोना मामले 69,06,152 हैं जिसमें 8,93,592 सक्रिय मामले 59,06,070 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड और 1,06,490 मौतें शामिल हैं।

8 करोड़ 57 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 11,64,018 सैंपलों का टेस्ट शुक्रवार को किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर और सक्रिय मामलों में गिरावट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 78 लाख 94 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (69 लाख 79 हजार) दूसरे और ब्राजील 50 लाख 57 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement