Advertisement

अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा भारत: इसरो प्रमुख

भारत अब खुद अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा। इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन ने यह बात कही है। इसरो चीफ डॉ. के सिवन  ने...
अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा भारत: इसरो प्रमुख

भारत अब खुद अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा। इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन ने यह बात कही है। इसरो चीफ डॉ. के सिवन  ने बताया कि भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का ही विस्तार होगा।

सिवन ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा। इसी के चलते भारत अपना स्पेस स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है।

दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने का लक्ष्य

इससे पहले इसरो प्रमुख ने कहा था कि भारत का दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा था कि हम अपने गगनयान प्रोजेक्ट की मदद से ऐसा कर पाने में सफल होंगे। अगर हम निर्धारित समय के अंदर ऐसा कर पाते हैं तो हमारा देश विश्व का चौथा ऐसा देश होगा जो अपने बल पर अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज सकेगा। इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया था कि भारत इस साल अप्रैल तक चंद्रयान-2 के भी लांचिंग की तैयारी में है। बता दें कि गगनयान प्रोजेक्ट की घोषणा पिछले साल पीएम मोदी ने की थी।

भारत का दूसरा मिशन 'चंद्रयान 2' श्रीहरिकोटा से 15 जुलाई को होगा रवाना

मालूम हो कि अपनी पृथ्वी के चंद्रमा की ओर भारत का दूसरा मिशन 'चंद्रयान 2' श्रीहरिकोटा से 15 जुलाई को लगभग आधी रात को रवाना होगा। इस वक्त इसरो  3.8 टन वजन वाले उपग्रह को अंतिम रूप दे रहा है, जिस पर देश का 600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुआ है। प्रक्षेपण के बाद उपग्रह 'चंद्रयान 2' को कई हफ्ते लगेंगे  और फिर वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। गौरतलब है कि यह चंद्रमा का वह हिस्सा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं उतरा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad