Advertisement

जब पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पढ़ी कविता, ‘एक भारत नया बनाना है…’

देश को स्वतंत्रता मिले 71 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 7.30 बजे...
जब पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पढ़ी कविता, ‘एक भारत नया बनाना है…’

देश को स्वतंत्रता मिले 71 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 7.30 बजे लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये लाल किले की प्राचीर से आखिरी भाषण है। इस भाषण में पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना सहित कई घोषणाएं भी की। अपने भाषण में मोदी सरकार के कामकाज और खूबियां गिनाते रहे। इस दौरान उन्होंने एक कविता भी पढ़ी जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पढ़ी ये कविता-

अपने मन में एक लक्ष्य लिए।

मंजिल अपनी प्रत्यक्ष लिए।

हम तोड़ रहे हैं जंजीरें।

हम बदल रहे हैं तस्वीरें।

ये नवयुग है, नव भारत है,

खुद लिखेंगे अपनी तकदीरें।।

हम निकल पड़े हैं प्रण करके।

अपना तन-मन अर्पण करके।

जिद है एक सूर्य उगाना है।

अम्बर से ऊंचा जाना है।

एक भारत नया बनाना है।

एक भारत नया बनाना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad