Advertisement

मानवता शर्मसार: सड़क पर पति ने की पत्नी की हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिलदहला देने वाला सरे आम हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने अवैध...
मानवता शर्मसार: सड़क पर पति ने की पत्नी की हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिलदहला देने वाला सरे आम हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में सरे आम सड़क पर धार दार हथिया से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसका वीडियो बनाने में लगे हुए थे। पुलिस को सूचना मिलने पर महिला को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आजतक की खबरों के मुताबिक महिला की हत्या का मामले लखनऊ के मड़िया क्षेत्र में प्रीति नगर का है। जहां रफीक नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी अफसाना पर अवैध संबंध के शक पर जान लेवा हमला कर दिया। हमले में घायल अफसाना सड़क पर खून से लखपथ गंभीर हालत में पड़ी रही। आस-पास के लोग भी मदद करने के बजाए उसका वीडियो बनाते रहे। घटना की जनकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और इस मामले की जांच कर रही है।


मृत महिला के आरोपी पति रफीक का कहना है कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। कई बार मना करने पर भी वह नहीं मान रही थी। पत्नी ना उसे तलाक दे रही थी और न ही उसके कहने पर उसके गांव जा रही थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad