Advertisement

महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां चलाने वाली हिंदू महासभा की पूजा पांडेय और उसका पति गिरफ्तार

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुतले पर गोलियां चलाने के आरोप में अलीगढ़ पुलिस ने हिंदू...
महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां चलाने वाली हिंदू महासभा की पूजा पांडेय और उसका पति गिरफ्तार

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुतले पर गोलियां चलाने के आरोप में अलीगढ़ पुलिस ने हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को टप्पल से गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या के सीन को फिर से रिक्रिएट कर दिखाया था कि किस तरह नाथूराम गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इस घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीते लगभग एक सप्ताह से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

घटना का वीडियो वायरल

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर इन दोनों ने कुछ साथियों के साथ गांधीजी की हत्या का सीन दोहराया था। इसके लिए उन्होंने एक पुतले पर गांधीजी का पोस्टर लगाकर उस पर टॉय पिस्टल से गोलियां चलाई थीं। वायरल हुए वीडियो में सभी लोग गांधीजी के लिए अपशब्दों का उपयोग करते दिखाई दे रहे थे। इन लोगों ने गांधी के पुतले को गोली मारने के बाद गोडसे की प्रतिमा को माला पहनाई थी और वहां मिठाई भी बांटी।

13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अलीगढ़ के गांधीपार्क थाने में पूजा और अशोक समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पूजा और उसके पति सहित अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कौन है पूजा शकुन पांडेय?

पूजा शकुन पांडे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदु महासाभा की एक नेता है। वह हिंदु महासभा की राष्ट्रीय सचिव, महंत और हिंदू न्यायपीठ की न्यायधीश भी है। पूजा जिस कथित हिंदू कोर्ट की जज हैं, वह कानूनी तौर पर विवादों में है। हिंदु कोर्ट बनाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी करते हुए इस मामले पर जानकारी मांगी है। उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद है। वो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पूजा खुद को मोदी विरोधी बताती हैं। उनका कहना है कि वह ना तो भाजपा और न ही किसी राजनीतिक पार्टी से कोई ताल्लुक रखती हैं। लेकिन कई तस्वीरों में वह बीजेपी नेताओं के साथ दिखाई देती हैं। पीएम मोदी ने जब एक बार गौरक्षकों के लिए गुंडा शब्द का प्रयोग किया था तो पूजा ने पीएम के विरोध में एक फेसबुक पोस्ट लिखा था और डीएम को चिठ्ठी लिखकर गौरक्षकों के लिए और वीरता पुरस्कार की मांग भी की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad