Advertisement

दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत- केजरीवाल की अपील पर हिमाचल सरकार करेगी ऑक्सीजन सप्लाई

अश्वनी शर्मा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के...
दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत- केजरीवाल की अपील पर हिमाचल सरकार करेगी ऑक्सीजन सप्लाई

अश्वनी शर्मा

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है।कोविड-19 महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आॅक्सीजन का भारी संकट चल रहा है। ऑक्सीजन ना मिलने के कारण दिल्ली के कई नामी हॉस्पिटल में कारोना पीड़ित लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली में उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिन्तित है और दिल्ली सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार के अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबन्ध करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश पहले से कि पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में ऑक्सीजन सप्लाई कर रहा है । अरविन्द केजरीवाल ने इस फैसले के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) रामसुभग सिंह ने एक दिन पहले राज्य में ऑक्सीजन के उत्पादन करने वाले सभी उद्योगपतियों के साथ बैठक की थी और उनसे उत्पादन बढ़ाने को कहा था। देश इस वक्त कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से ऑक्सीजन की भारी किल्लत से गुजर रहा है।

बद्दी-ब्रतीवाला-नालागढ़ और पांवटा साहिब में औद्योगिक इकाइयां जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही हैं। इनमें से नौ औद्योगिक इकाइयां हैं, जो राज्य में ऑक्सीजन के उत्पादन से संबंधित हैं। तीन मंडी में हैं। कांगड़ा और सिमौर पहले ही अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स को आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad