Advertisement

पाकिस्तान ने LOC पर रात भर की फायरिंग, सीमा के नजदीकी इलाकों में शैक्षणिक संस्थान बंद

पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में...
पाकिस्तान ने LOC पर रात भर की फायरिंग, सीमा के नजदीकी इलाकों में शैक्षणिक संस्थान बंद

पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जम्मू में कहा, '' आज सुबह करीब 6 बजे पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और कृष्णाघाटी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया।

भारतीय सेना ने प्रभावी और दृढ़ता से जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि फायरिंग एक्सचेंज सुबह 7 बजे बंद हो गया।

लगातार पाक कर रहा है संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। उसने बुधवार की रात भर फायरिंग की। फिर गुरुवार की सुबह भी फायरिंग की। जम्मू-कश्मीर के मेंढर, राजौरी, नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह-सुबह फायरिंग की। कृष्णा घाटी का  सेक्टर भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा(LOC) से लगा हुआ है। पाकिस्तान के इस सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग चली। सात बजे फायरिंग बंद हुई। बुधवार को भी पाकिस्तान ने करीब 15 स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी, जिसमें भारत के पांच जवान घायल हुए थे। वहीं भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की पांच चौकियां नष्ट हुईं थीं।

सीमा से सटे इलाकों में शैक्षणिक संस्थान बंद

राजौरी, पुंछ और सांबा जिलों में नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए।   प्रशासन ने इन दोनों जिलों में गुरुवार को नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में शैक्षणिक संस्थान अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश दिया है।प्रशासन ने पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की आशंका से सीमा के आसपास रहने वालों से घरों में ही रहने और बाहर नहीं घूमने को कहा है। पुलवामा आतंकवादी हमले और भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर जैश ए मोहम्मद के कैंप पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लोग भय के साये में हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad