Advertisement

कृष्‍णा-गोदावरी का कल हो जाएगा संगम

आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बुधवार को गोदावरी नदी का पानी ‌कृष्‍णा में बहाकर दो नदियों का औपचारिक संगम कराएंगे।
कृष्‍णा-गोदावरी का कल हो जाएगा संगम

यह कार्यक्रम इब्राहिमपत्तनम गांव में किया जाएगा। राज्य के जल संसाधन मंत्री देवीनेनी उमामहेश्वर राव ने बताया कि कृष्‍णा–गोदावरी जोड़ने की परियोजना पूरी करके आंध्र प्रदेश ने इतिहास रचा है जिसके तहत गोदावरी नदी का 80 टीएमसी पानी कृष्‍णा में मिलाया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार (संचार) पराकला प्रभाकर ने बताया कि नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना उसी समय से चल रही थी जब जाने-माने इंजीनियर के. एल. राव सन 1950 में केंद्रीय सिंचाई मंत्री थे। अटल बिहारी वाजपेयी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने इस योजना को पुनर्जीवित किया। लेकिन पहली बार इसे अब लागू किया गया है।

कृष्‍णा के जलाशय के साथ गोदावरी का पानी मिलाना गोदावरी नदी में प‌त्तीसीमा सिंचाई परियोजना से संभव हुआ है। यह परियोजना पश्चिमी गोदावरी जिले के पत्तीसम गांव से शुरू हुई थी। राव ने बताया कि इसी स्‍थान पर दोनों नदियों का जल इब्राहिमपत्तनम में मिलता है और अब इसे पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad