Advertisement

राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से 4 लोगों की मौत, श्रमिकों का आरोप- देरी की वजह से गई जानें

ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस के लीक होने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई है। इसकी चपेट...
राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से 4 लोगों की मौत, श्रमिकों का आरोप- देरी की वजह से गई जानें

ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस के लीक होने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई है। इसकी चपेट में आने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स को मिली जानकारी के मुताबिक राउरकेला स्टील प्लांट के कोल केमिकल डिपार्टमेंट में बुधवार की सुबह साढ़े नौ से दस बजे के बीच ये जानलेवा हादसा हुआ। कोल डिपार्टमेंट से जहरीली गैस लीक होने लगी। इसको लेकर जब तक कर्मचारी सतर्क होते और बाहर निकलते तब तक कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना में अब तक चार लोगों ने अपनी जानें गंवाई है। जबकि आधे दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं।

राउरकेला स्टील प्लांट में कोल केमिकल विभाग में ठेका संस्था स्टार कंस्ट्रक्शन के जरिए बुधवार को मेंटनेंस का काम चल रहा था। तभी गैस रिसने के कारण दस श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए आईजीएच भेजा गया, जहां चार की मौत हो गई जबकि छह का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत ठेका श्रमिकों में फर्टिलाइजर कंस्ट्रक्शन कॉलनी के 58 वर्षीय रवि साहू, 55 वर्षीय गणेश बाइलो, लाठीकटा के अभिमन्यु साहू एवं ब्राह्मानंद पंडा शामिल हैं।

श्रमिक संगठनों ने मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा, स्थायी नौकरी, जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दैनिक जानरण के मुताबिक ठेका श्रमिक नेता विमान माइती ने बताया है कि मेंटनेंस के दौरान आवश्यक सावधानी नहीं बरते जाने से यह हादसा हुआ है। काम शुरु करने से पहले इलाके में नाइट्रोजन गैस को लेकर लीक होने संबंधित जांच करनी चाहिए थी। इसके साथ ही काम शुरु करने से पहले यहां एबुलेंस एवं अन्य सुरक्षा साधन मौजूद रखना चाहिए था पर यहां ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। एंबुलेंस मौजूद नहीं होने के कारण घटना के एक घंटे तक श्रमिक वहां पड़े रहे। देरी होने से श्रमिकों की मौतें हुई।   

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad