Advertisement

बाल -बाल बचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, 10 फीट नीचे गिर गई लिफ्ट

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को बड़े हादसे के शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल...
बाल -बाल बचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, 10 फीट नीचे गिर गई लिफ्ट

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को बड़े हादसे के शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य नेता एक अस्पताल की लिफ्ट में सवार थे जो अचानक से 10 फीट नीचे गिर गई।

इंदौर से यूनीवार्ता के अनुसार वहां के एक निजी अस्पताल की लिफ्ट उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेता उसके अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट भी नहीं आई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के पश्चात फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री की कुशलता के बारे जानकारी ली। चौहान ने इस घटना के बाद ट्वीट में लिखा है 'इंदौर के निजी अस्पताल में लिफ्ट में सवार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और अन्य साथियों के गिरने की जानकारी मिली। फोन पर उनका कुशलक्षेम पूछा। ईश्वर की कृपा से सभी सकुशल हैं। इंदौर कलेक्टर को इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।'

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हादसा कल शाम को उस वक्त हुआ जब कमलनाथ, स्थानीय कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल का हालचाल जानने डीएनएस अस्पताल पहुँचे। यहां पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, इंदौर शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल समेत आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तीसरे माले पर चढ़ते समय लिफ्ट किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बन्द हो गयी। इसी वक्त इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण बंद होने की संभावित वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद लिफ्ट में सवार कमलनाथ और अन्य सभी लोगों को बाहर निकाला गया। लिफ्ट में सवार सभी लोग स्वस्थ हैं।

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हादसा कमलनाथ की सुरक्षा में चूक है। उन्होंने घटना को साजिश बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

अधिकारियों का प्रथम दृष्टया मानना है कि घटना का कारण लिफ्ट में अतिरक्त भार होना रहा। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad