Advertisement

मॉब लिंचिंग पर बोले थरूर- क्या एक चुनाव नतीजे ने दे दिया किसी की भी हत्या का हक

मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पुणे में...
मॉब लिंचिंग पर बोले थरूर- क्या एक चुनाव नतीजे ने दे दिया किसी की भी हत्या का हक

मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पुणे में एक कार्यक्रम में थरूर ने कहा कि पिछले 6 सालों में हम क्या देख रहे हैं? उन्होंने कहा कि पुणे में मोहसिन शेख नाम के शख्स की हत्या के साथ ये सिलसिला शुरु हुआ है।

थरूर ने कहा कि मोहम्मद अखलाक को मार दिया गया और कहा गया कि उसके पास बीफ था, लेकिन बाद में ये बात सामने आई कि उसके पास बीफ नहीं था। यदि ये बीफ था भी तो उसे मारने की अनुमति इन लोगों को किसने दी थी।

शशि थरूर ने कहा कि पहलू खान के पास गाय को ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उसे भी भीड़ ने मार दिया। क्या चुनाव के एक परिणाम ने इन लोगों को इतनी ताकत दे दी है कि वे कुछ भी कर सकते हैं, किसी को भी मार सकते हैं?

थरूर ने कहा कि क्या यही हमारा भारत है और क्या हिंदू धर्म यही कहता है। उन्होंने कहा, “मैं हिंदू हूं लेकिन इस तरह का नहीं। लोगों को जय श्री राम कहने के लिए मारा जाता है, ऐसा करना हिंदू धर्म का अपमान है। यह भगवान राम का अपमान है कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके मारे जा रहे हैं।”

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर भारत की आलोचना करने के लिये पाकिस्तान 'सबसे अयोग्य' देश है, खासतौर पर पाक अधिकृत कश्मीर में उसके खुद के रिकॉर्ड को देखते हुए। पुणे अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में केरल से लोकसभा सांसद ने कहा कि जब देश की विदेश नीति की बात आती है तो राजनीतिक दलों के बीच मतभेद मायने नहीं रखते।

थरूर ने कहा, 'मैं एक निहित संदेश बाहर भेजना पसंद करूंगा. देश के अंदर हमारे बीच भले मतभेद हों लेकिन जब बात भारत के हितों की आती हैं तब यह भाजपा की विदेश नीति या कांग्रेस की विदेश नीति नहीं रहती। यह भारत की विदेश नीति है।' उन्होंने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर पर लोगों और राज्य के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ हुए बर्ताव के लिये (केंद्र) सरकार की आलोचना का अधिकार है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement