Advertisement

गंभीर तूफान में बदला "यास", बंगाल-ओडिशा के अलावा कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने ओडिशा के बालेश्वर क्षेत्र में तबाही मचाने  के बाद पश्चिम बंगाल के कई...
गंभीर तूफान में बदला

चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने ओडिशा के बालेश्वर क्षेत्र में तबाही मचाने  के बाद पश्चिम बंगाल के कई तटवर्ती जिलों में कहर बरपाया है और प्रचंड हवाओं और आंधी के साथ तेज बारिश से यहां काफी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद अब ये झारखंड की ओर बढ़ रहा है। तूफान की वजह से झारखंड के रांची में तेज हवाएं चल रही हैं और मौसम में बदलाव आया है। वहीं कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। 

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि झारखंड में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज और कल आइसोलेटेड भारी बारिश से भारी बारिश हो सकती है। असम मेघालय में भी आज आइसोलेटेड भारी बारिश होने की उम्मीद है। 

उन्होंने बताया कि तूफान बालेश्वर के दक्षिण में ओडिशा तट को पार कर रहा है। अभी इसके हवा की गति 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे है। लैंडफॉल प्रक्रिया अभी चल रही है जो 3 घंटे में पूरी होगी। इसके बाद ये कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में गति करेगा।

उन्होंने आगे बताया कि कल सुबह ये झारखंड पहुंचेगा तब इसके हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इसकी सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली हवा बालेश्वर, भद्रक और पश्चिम बंगाल के मिदिनीपुर में चल रही है। ओडिशा के अंदर के ज़िलों में भी हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। 

आईएमडी के महानिदेशक ने बताया कि ये सभी हवा की गति आज रात तक रहेगी उसके बाद काफी हद तक कम हो जाएगी। आज भी उत्तर ओडिशा और तटीय ओडिशा में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी आज आइसोलेटेड भारी से बहुत भारी बारिश होगी, कल भी अंदर के ज़िलों में बारिश हो सकती है। 

आईएमडी के महानिदेशक (डीजी) मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 'यास' आज सुबह 7 बजे धर्मरा से 40 किमी दूर केंद्रित था और 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। इसके धामरा तट तक पहुंचने और लगभग 10 बजे लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू करने की संभावना थी।

उन्होंने कहा कि लैंडफॉल प्रक्रिया दो से तीन घंटे तक चलेगी और दोपहर के कुछ समय बाद पूरी हो जाएगी। इसके प्रभाव से भद्रक और बालासोर जिलों में शाम तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। इन दोनों जिलों में आज सुबह हवा की गति लगभग 80-90 किमी प्रति घंटे थी, जो यास के तट पर पहुंचते  ही 130-140 किमी प्रति घंटे तक चली जाएगी। महापात्र ने कहा कि लैंडफॉल के बाद बारिश और हवा की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी।

ओडिशा के उत्तरी तटीय जिलों धर्मा और बालासोर तक पहुंचने के अनुमान के मद्देनजर अब तक दो लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचा दिये गये हैं। राज्य के राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कल रात नौ बजे तक जारी रहा और राज्य सरकार ने करीब साढ़े सात लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement