Advertisement

कोरोना के मामलों में उछाल, 24 घंटे में 42,105 नए केस, 3,998 लोगों ने तोड़ा दम

भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,105 मामले दर्ज किए गए हैं।...
कोरोना के मामलों में उछाल, 24 घंटे में 42,105 नए केस, 3,998 लोगों ने तोड़ा दम

भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,105 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 3998 मौतें सामने आई हैं। मौतों के आंकड़ों में यह उछाल महाराष्ट्र में मौतों का बैकलॉग (पिछला संशोधित आंकड़ा) जोड़े जाने की वजह से आया है।

अब भारत में के 42,015 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हुई। 3,998 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,18,480 हो गई है।

36,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,90,687 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,07,170 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,25,446 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,54,72,455 हुआ।

वहीं देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,52,140 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,91,93,273 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad