Advertisement

कोरोना वायरस: 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा नए मामले, लेकिन मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

    भारत में आज 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। कोविड 19 के 60,471 नए मामले आने के बाद कुल...
कोरोना वायरस: 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा नए मामले, लेकिन मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

भारत में आज 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। कोविड 19 के 60,471 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,70,881 हुई। 2,726 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,77,031 हो गई है।

1,17,525 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,82,80,472 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,13,378 है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45% है, जो लगातार 8 दिनों से 5% से कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.64% हो गया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में राज्य में सक्रिय मामले 8,234 की भारी कमी के साथ 1,47,354 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 14,732 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 56,54,003 हो गयी है जबकि 1,592 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,12,696 हो गयी है।

केरल में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 9,189 और घट कर 1,13,817 पहुंच गयी तथा 16,743 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 26,10,368 हो गयी। इसी अवधि में 161 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,343 हो गयी है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8,694 और घटकर अब 1,72,141 पहुंच गये हैं। राज्य में 15,409 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 25,66,774 हो गयी है जबकि इसी अवधि में 120 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 33,033 हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 240 और घट कर 3,226 पहुंच गये हैं। यहां 355 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 14,03,205 हो गयी जबकि 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,839 पर पहुंच गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement