Advertisement

कोरोना का प्रकोप: संक्रमण के नए केस में गिरावट, लेकिन कुल मामले हुए 2 करोड़ के पार

देश में कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में  कोविड 19 के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव...
कोरोना का प्रकोप: संक्रमण के नए केस में गिरावट, लेकिन कुल मामले हुए 2 करोड़ के पार

देश में कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में  कोविड 19 के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हुई। 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,66,13,292 है।

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,33,10,779 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,63,742 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है।

 

वहीं देशभर में कोरोना के हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ने लगी है। देश में सर्वाधिक कोरोना मामले वाले राज्य महाराष्ट्र के तो 12 जिलों में संक्रमण में गिरावट आई है। लेकिन बिहार, हरियाणा, हिमाचल सहित कई राज्यों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अधिकारी लव अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 15 दिनों में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना केसों में कमी आ रही है। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दमन और दीव में प्रतिदिन आने वाले कोरोना केसों में कमी के संकेत मिल रहे हैं। 

 

लव अग्रवाल ने कहा कि महाराष्ट्र के 12 जिलों में औरंगाबाद, धुले, भंडारा, गोंडिया, जलगांव, लातूर, मुंबई, नांदेड़, नंदुरबार, ठाणे और वाशीम जिले में कोरोना केसों में कमी दर्ज की जा रही है।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि एक तरफ कुछ राज्यों में कोरोना केसों में कमी आ रही है तो कुछ दूसरे कई राज्यों में प्रतिदिन आने वाले नए केसों में वृद्धि का रुख बना हुआ है। बिहार, असम, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, गोवा, चंडीगढ़, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघायल, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में नए केसों में इजाफे का ट्रेंड बना हुआ है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad