Advertisement

'राजस्थान सरकार शासन को नहीं संभाल पा रही है': पुजारी को जिंदा जलाने की घटना पर भाजपा का कांग्रेस पर वार

राजस्थान के करौली जिले में जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों ने एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जला दिया। इलाज...
'राजस्थान सरकार शासन को नहीं संभाल पा रही है': पुजारी को जिंदा जलाने की घटना पर भाजपा का कांग्रेस पर वार

राजस्थान के करौली जिले में जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों ने एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद भाजपा सहित कई राजनीति पार्टियां राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है कही भी कानून का अस्तित्व नहीं है, करौली में जो घटना घटी उससे पूरा राजस्थान हिल गया है। आए दिन राजस्थान में बलात्कार हो रहे हैं। राहुल गांधी को बाकी भारत दर्शन करने के बजाय राजस्थान के जिले-जिले में जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। पिछले 3-4 महीने से जिस तरह से राजस्थान में घटनाएं हो रही है उसे देखकर लगता हैं कि राजस्थान सरकार शासन को नहीं संभाल पा रही है। अपराध के आकड़े के अनसार सबसे ज़्यादा अपराध राजस्थान में हो रहे हैं।

वहीं भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सबसे पहला स्थान है। यहां गुंडों का राज है। यहां सिर्फ कांग्रेस के विधायकों और उनके मंत्रियों का बचाव हो रहा है..यहां जनता की कोई सुरक्षा नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है - न महिलाएं, न बच्चे, न पुजारी और न ही पुलिस। जो सरकार पाँच-सितारा होटल में महीनों तक रहती है, वह सिर्फ अपना बचाव कर सकती है.. जनता का नहीं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि सपोटरा,करौली में बाबूलाल जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं कार्रवाई जारी है।दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को बुकना गांव में पांच आरोपियों ने पुजारी बाबू लाल वैष्णव पर कथित रूप से पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था। वैष्णव ने गुरुवार रात को दम तोड़ दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad