Advertisement

मोदी ने तेजस्वी को बताया लालू का राजकुमार, बोले भाजपा के लिए अच्छे हैं

8 दिसंबर को किए गए किसानों के भारत बंद का असर पूरे देश में देखने को मिला। इसमें राजनीतिक पार्टियों ने भी...
मोदी ने तेजस्वी को बताया लालू का राजकुमार, बोले भाजपा के लिए अच्छे हैं

8 दिसंबर को किए गए किसानों के भारत बंद का असर पूरे देश में देखने को मिला। इसमें राजनीतिक पार्टियों ने भी हिस्सा लिया और किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। इसका असर बिहार में भी देखने को मिला। पटना सरीखे अन्य क्षेत्रों में राजनीतिक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते नजर आएं। कहीं रेल को रोका गया तो कहीं जमकर नारेबाजी की गई। इस बीच किसानों को लेकर हुंकार भरने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव इन प्रदर्शनों के बीच नदारद रहें। उनका कोई अता-पता नहीं रहा।

इसे लेकर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नए निर्वाचित हुए राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी पर तीखे हमले बोले। मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, भारत बंद के समर्थन की घोषणा कर खुद लालू के राज कुमार दिल्ली चले गए। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है | ईश्वर ऐसा विपक्ष लम्बे समय तक बनाए रखे।

इससे पहले सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में मोदी ने कहा, "बंद के दौरान विपक्ष के नेता दिल्ली में छुट्टी मना रहे थे, जिससे जाहिर है कि वे इस मुद्दे पर गंभीर नहीं थे। वंशवादी राजनीति के राजकुमार उत्तर बिहार में चमकी बुखार और भीषण बाढ के समय भी बिहार से लापता थे।"

दरअसल, इससे पहले तेजस्वी गांधी मैदान में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते नजर आए थे जिसके बाद उन पर महामारी एक्ट का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन, भारत बंद के दौरान उनकी गैर-मौजूदगी ने  विरोधियों को सवाल उठाने का मौका दे दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad