Advertisement

अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन ही खुलेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टी की लिस्ट, निपटा लें सभी जरूरी काम

अक्टूबर के महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर के महीने में कई दिन ऐसे भी...
अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन ही खुलेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टी की लिस्ट, निपटा लें सभी जरूरी काम

अक्टूबर के महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर के महीने में कई दिन ऐसे भी आएंगे जब लगातार बैंक नहीं खुलेंगे। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कब बैंक खुलेंगे और कब बंद रहेंगे। बैंक के लिए घर से निकलने से पहले जरूर चेक कर लें कि उस दिन बैंक खुले रहेंगे या नहीं।

2 अक्टूबर तारीख को गांधी जयंती है जिसकी वजह देश अलग-अलग हिस्सों में बैंक नहीं खुलेंगे। 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने की आखिरी छुट्टी 31 तारीख को रहेगी।

सिलसिलेवार जानें कि कब-कब बैंक बंद रहेंगे अगले महीने 

1. अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा। 

2. अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से अगरतला से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैंक बंद रहेंगे। 

3. अक्टूबर - रविवार की छुट्टी। 

6. अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

7. अक्टूबर को इम्फाल में बैंक नहीं खुलेंगे। 

9. अक्टूबर - शनिवार की छुट्टी रहेगी। 

10. अक्टूबर - रविवार की छुट्टी रहेगी। 

12. अक्टूबर- महासप्तमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

13. अक्टूबर- महाअष्टमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 

14. अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में महानवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

15. अक्टूबर- दशहरा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद से लेकर तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन इम्फाॅल और शिमला में बैंक खुले रहेंगे। 

16. अक्टूबर - गंगटोक में बैंक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी। 

17. अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी

18. अक्टूबर- गुवाहाटी में कटि बीहू की छुट्टी रहेगी। 

19. अक्टूबर- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरूअनंनतपुरम में ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

20. अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला में वाल्मिकी जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

22. अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 

23. अक्टूबर- शनिवार की छुट्टी रहेगी। 

24. अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी। 

26. अक्टूबर- परिग्रहण दिवस की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।

31. अक्टूबर- रविवार साप्ताहिक छुट्टी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad