Advertisement

भुवनेश्वर में भीषण तूफान ‘फैनी’ के बीच जन्मी बच्ची, नाम मिला बेबी Fani

ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'फैनी' जब अपनी पूरी ताकत से शहर को तबाह करने में लगा हुआ था तभी इस भीषण तूफान...
भुवनेश्वर में भीषण तूफान ‘फैनी’ के बीच जन्मी बच्ची, नाम मिला बेबी Fani

ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'फैनी' जब अपनी पूरी ताकत से शहर को तबाह करने में लगा हुआ था तभी इस भीषण तूफान में एक बच्ची ने जन्म लिया। इस बच्ची का जन्म तब हुआ जब शहर में सुबह 11 बजे तक चक्रवात फेनी अपने पूरे शबाब पर था और 245 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इस भयानक प्राकृतिक आपदा के दौरान एक बच्ची ने अस्पताल में जन्म लिया, जिसका नाम 'बेबी फैनी' दिया गया। 

इस भीषण तूफान में जन्मी बच्ची का नाम उसके परिजनों ने चक्रवाती तूफान फैनी के नाम पर रखा है। बच्ची के जन्म के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां एक कोच रिपेयरिंग वर्कशॉप में नौकरी करती है। इस तबाही मचाने वाले तूफान में इस बच्चे की जन्म की खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस बच्ची की तस्वीर खूब शेयर कर रहे हैं।

 


 

बता दें कि ओडिशा के पुरी में सुबह 8 बजे के बाद तूफान टकराया है जिसके बाद से दोपहर 12 बजे तक 240 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने पूरे शहर को तहस-नहस कर दिया। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान के दौरान एक बुजुर्ग की मौत की सूचना भी है। दिन बढ़ने के साथ-साथ तूफान भी पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ता जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad