Advertisement

नहीं रहे स्वामी अग्निवेश, दिल्ली के अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन

जाने-माने आर्य समाज के नेता, स्वामी अग्निवेश ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड...
नहीं रहे स्वामी अग्निवेश, दिल्ली के अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन

जाने-माने आर्य समाज के नेता, स्वामी अग्निवेश ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में अंतिम सांस ली। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और गंभीर रूप से बीमार थे। मल्टीपल फेल्योर के कारण मंगलवार से वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 11 सितंबर को उनकी हालत बिगड़ गई और शाम 6:00 बजे कार्डियक अरेस्ट भी आया. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिश की, मगर शाम 6:30 बजे उनका निधन हो गया।

स्वामी अग्निवेश के फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी दी गई कि आर्य समाज के क्रांतिकारी नेता स्वामी अग्निवेश का आज निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ 7 जंतर-मंतर रोड, नई दिल्ली के कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से अग्निलोक आश्रम, बहलपा जिला गुरुग्राम में 4 बजे किया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वामी अग्निवेश को दी गई श्रद्धांजलि में उन्हें आर्य समाज के क्रांतिकारी नेता बताया है। उन्होंने कहा, बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आर्य समाज के क्रांतिकारी नेता स्वामी अग्निवेश जी का आज निधन हो गया। स्वामी जी का निधन आर्य समाज सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

गौरतलब है कि 21 सितंबर, 1939 को जन्मे स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक बयानात के लिए जाने जाते थे। 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की।

स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी भाग लिया था। हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad