Advertisement

दिल्ली में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार; केजरीवाल ने किया सख्त कार्रवाई का वादा

राजधानी दिल्ली में 13 साल की एक बच्ची से बलात्कार और यातना देने की घटना सामने आई है। राज्य के...
दिल्ली में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार; केजरीवाल ने किया सख्त कार्रवाई का वादा

राजधानी दिल्ली में 13 साल की एक बच्ची से बलात्कार और यातना देने की घटना सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए गुरुवार को एम्स अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर है। उसकी सर्जरी की गई है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इसे बर्बर अपराध करार दिया है और इस मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से बात की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बच्ची की हालत गंभीर है, वह बेहोशी की हालत में है। इसकी सर्जरी की गई है। 24 से 48 घन्टे के लिए गहन देखरेख में रखा जायेगा। मैंने इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है। अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कोशिश कर रही है। सबसे अच्छा वकील करके दोषियों को कठोर सज़ा दिलाएंगे।" साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित बच्ची के परिवार को 10 लाख की मदद राशि देने की घोषणा की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा था, "एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है। पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए मैं थोड़ी देर में एम्स जा रहा हूं।" 

गौरतलब है कि मंगलावर को पश्चिम दिल्ली में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची के साथ न केवल बलात्कार किया गया बल्कि उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया। जानकारी के अनुसार उसके पूरे शरीर पर किसी धारदार चीज से वार किए गए हैं। बच्ची को पहले संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से एम्स भेज दिया गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad