Advertisement

एंटी रोमियो स्क्वॉयड बेअसर: रामपुर में सरेराह लड़कियों से छेड़छाड़

जेवर में हत्या, लूटपाट और कथित गैंगरेप की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं।
एंटी रोमियो स्क्वॉयड बेअसर: रामपुर में सरेराह लड़कियों से छेड़छाड़

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को रामपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस विडियो को छेड़छाड़ करने वाले लड़कों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके मन में कानून का कोई डर नहीं है।

वीडियो में राह चलती दो लड़कियों को 12 से 14 लड़कों का एक समूह घेर लेता है और उनपर फब्तियां कसते हैं। इस वीडियो में एक और लड़का भी वीडियो बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस विडियो में दोनों लड़कियां लड़कों के सामने गिड़गिड़ा रही हैं उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रही हैं

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना की जांच जारी है। लेकिन सुशासन की दुहाई देकर सत्ता में आए योगी सरकार की व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad