Advertisement

इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण बनीं दूसरी महिला जिन्होंने पेश किया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई यानी आज बजट पेश करेंगी। 49 साल बाद कोई महिला वित्त मंत्री बजट पेश...
इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण बनीं दूसरी महिला जिन्होंने पेश किया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई यानी आज बजट पेश करेंगी। 49 साल बाद कोई महिला वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। इससे पहले 1970 में इंदिरा गांधी ने बजट पेश किया था।

इंदिरा गांधी ने बतौर वित्त मंत्री 28 फरवरी 1970 को केंद्रीय बजट पेश किया था। हालांकि तब वह पीएम रहते हुए वित्त मंत्री का अतिरिक्त प्रभार देख रही थीं। अब निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली दूसरी महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी।

पहली फुल टाइम वित्त मंत्री के रूप में निर्मला के सामने कई चुनौतियां हैं। वह ऐसे समय बजट ला रही हैं, जब अर्थव्यवस्था की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। रोजगार की कमी है और निवेश की गति मंद है।

भारत का पहला बजट कब आया?

18 फरवरी 1860 को ब्रिटिश वायसराय की काउंसिल के सदस्य (फाइनेंस) जेम्स विल्सन ने वायसराय की परिषद में भारत का पहला बजट पेश किया था। उन्हें कथित तौर पर भारत में एक नई कर संरचना के साथ-साथ एक नई कागजी मुद्रा की स्थापना का काम सौंपा गया था।

आजाद भारत का पहला बजट

आरके षणमुखम चेट्टी स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे, जिन्होंने 26 नवंबर 1947 को देश का पहला केंद्रीय बजट पेश किया।

सबसे ज्यादा बार बजट किसने किया पेश

मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार आम बजट पेश किया, इनमें से 8 पूर्ण बजट थे और 2 अंतरिम बजट थे। उन्होंने 1959 से 1963 तक हर साल बजट पेश किया। 1967 से 1969 तक उनका दूसरा कार्यकाल रहा। इसके अलावा उन्होंने 1962-63 और 1967-68 के लिए अंतरिम बजट पेश किया।

पहले शाम 5 बजे पेश होता था बजट

साल 2000 तक फरवरी के आखिरी वर्किंग डे को शाम 5 बजे बजट पेश किया जाता था। लेकिन 2001 में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इस प्रथा को बदल दिया और सुबह 11 बजे बजट पेश किया जाने लगा। यह माना जाता है कि शाम 5 बजे पहले का पसंदीदा समय था क्योंकि यह ब्रिटिश संसद के लिए सुविधाजनक था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad