Advertisement

भाजपा ने तीन प्रदेश अध्यक्ष बदले, दिल्ली में आदेश गुप्ता और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को कमान

कोरोना महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली बीजेपी...
भाजपा ने तीन प्रदेश अध्यक्ष बदले, दिल्ली में आदेश गुप्ता और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को कमान

कोरोना महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता को कमान सौंपी गई है। बीजेपी ने 2016 में मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने मणिपुर में भी नेतृत्व बदला है। एस. टिकेंद्र सिंह नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस बारे में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की तरफ से आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है।

आदेश कुमार गुप्ता वेस्ट पटेल नगर से पार्षद हैं

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले आदेश कुमार गुप्ता एनडीएमसी के पूर्व मेयर रह चुके हैं। अभी वो वेस्ट पटेल नगर से पार्षद हैं। इसी साल फरवरी महीने में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की एक बार फिर बुरी तरह से हार हुई थी। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में 70 सीट में से 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी के पाले में 7 सीटें गईं। उसी समय तिवारी ने पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया था।

विष्णुदेव साय मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्र में मंत्री थे। हालांकि पिछले साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें खड़ा नहीं करने का फैसला किया था। वह विक्रम उसेंडी की जगह लेंगे।

मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी ने जीत दर्ज की थी

2017 में हुए नगर निगम चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मनोज तिवारी के नेतृत्व में शानदार जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी फेरबदल कर सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad