Advertisement

24 घंटे में कोरोना के 6,941 नए मामले और 139 मौतें; संक्रमितों की संख्या 1,65,028 हुई

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को यह संख्या...
24 घंटे में कोरोना के 6,941 नए मामले और 139 मौतें; संक्रमितों की संख्या 1,65,028 हुई

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को यह संख्या बढ़कर 1,65,028 हो गई है। जबकि एक दिन में 6,941 नए मामलों की पुष्टि हुई है। Covid19india.org के मुताबिक अभी 89,788 एक्टिव मामले हैं। जबकि 70,556 लोग स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज हो चुक हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 4,673 हो गई है। एक दिन में 139 लोगों ने अपनी जानें गंवाई है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु जैसे राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

महाराष्ट्र में 2,598 नए मामले

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य में एक दिन में 2,598 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,546 हो गई है। राज्य में इस वक्त 38,948 एक्टिव केस हैं जबकि 18,616 लोग स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस वायरस से 85 और लोगों ने जानें गंवाई है जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,982 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले आर्थिक राजधानी मुंबई से दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई में अब तक 34,018 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 1,097 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में 1,024 नए मामले

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,024 नए केस दर्ज हुए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,281 हो गई है जिसमें से 8,470 एक्टिव केस हैं। राजधानी में इस वायरस से अब तक 316 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार

गुजरात में कोरोना का कहर जारी है। एक दिन में कोरोना के 367 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,572 हो गई है। राज्य में अब तक 938 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद से दर्ज किए जा रहे हैं। जिले में 247 नए मामले की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,344 हो गई है जिसमें  से 764 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में नए संक्रमितों की संख्या 827

तमिलनाडु में भी कोरोना के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार को नए कोविड संक्रमितों की संख्या 827 दर्ज की गई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 19,372 हो गई है। जिसमें से 148 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में भी तेजी से बढ़ रहे आंकड़े

अब तक बिहार में 3,090, पश्चिम बंगाल 4,536 में, आंध्र प्रदेश में 3,245, कर्नाटक में 2,533, तेलंगाना में 2,215, पंजाब में 2,158, जम्मू-कश्मीर में 2,036, ओडिशा में 1,660, हरियाणा में 1,504, असम में 857, उत्तराखंड 500 में, झारखंड में 462 और गोवा में 69 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad