Advertisement

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब, अलर्ट जारी

हथिनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का जलस्तर शनिवार तक खतरे तक...
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब, अलर्ट जारी

हथिनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का जलस्तर शनिवार तक खतरे तक निशान तक पहुंच सकता है। हिमाचल प्रदेश में ही रही है झमाझम बारिश की वजह से हरियाणा की नदियां भी उफान पर है। हरियाणा में भी हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से अब दिल्ली पर संकट मंडरा रहा है। दिल्ली सरकार के सिंचाई  विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में भी काफी ज्यादा बारिश हो रही है. लगातार बारिश के कारण दिल्ली जलमग्न होती जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह से तेज होती रहती तो दिल्ली के डूबने का खतरा बढ़ जाएगा। शनिवार से यमुना का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, उससे खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली के सिंचाई विभाग का  कहना है कि यमुा का जलस्तर 203.65 क्यूसिक था। शुक्रवार को यह 204 मीटर तक हो जाएगा जो चेतावनी का स्तर है। 204.83 खतरे का निशान माना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad