Advertisement

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, लाल किले में घुसा पानी, सामने आई तस्वीरें

देश की राजधानी इस समय बाढ़ की मुसीबत से गुज़र रही है। शासन और प्रशासन द्वारा की जाने वाली बैठकों का दौर...
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, लाल किले में घुसा पानी, सामने आई तस्वीरें

देश की राजधानी इस समय बाढ़ की मुसीबत से गुज़र रही है। शासन और प्रशासन द्वारा की जाने वाली बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच ऐतिहासिक लाल क़िले से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, बाढ़ का पानी लाल क़िले तक पहुंच गया है।

एएनआई द्वारा साझा की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से उफनती यमुना नदी से आई बाढ़ का पानी अब लाल क़िले तक जा पहुंचा है। ड्रोन दृश्यों से वहां की स्थिति की भयावहता का पता चल रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ता यमुना का जलस्तर चरम पर पहुंच गया।

रविवार सुबह 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम 5 बजे 205.4 मीटर हो गया, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। सोमवार रात नदी निकासी के निशान 206 मीटर को पार करते ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी हो गया।

इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का काम शुरू हुआ और सड़क और रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद करने के लिए कहा गया। बुधवार दोपहर एक बजे तक जलस्तर पिछले सर्वकालिक रिकॉर्ड 207.49 मीटर और रात 10 बजे तक 208 मीटर के निशान को पार कर गया।

गुरुवार सुबह दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास कार्यालयों में पानी भर गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमारी डीडीएमए की बैठक हुई। कई अहम फैसले लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में घर से काम होगा।"

उन्होंने कहा, "निजी दफ्तरों के लिए भी वर्क फॉर होम की एडवाइजरी जारी की जा रही है. पानी की राशनिंग करनी होगी क्योंकि 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हैं और लोगों को एक-दो दिन पानी संकट का सामना करना पड़ेगा। "

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad