Advertisement

पूरे देश में बदलाव की हवा चल रही है: कसबा उपचुनाव में बीजेपी की हार पर बोले शरद पवार

महाराष्ट्र में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में पुणे शहर की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस के हाथों भारतीय...
पूरे देश में बदलाव की हवा चल रही है: कसबा उपचुनाव में बीजेपी की हार पर बोले शरद पवार

महाराष्ट्र में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में पुणे शहर की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस के हाथों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि देशभर में बदलाव की बयार चल रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने पुणे जिले में अपने गृह नगर बारामती में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा, “कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साबित करती है कि लोग एक विकल्प पर विचार कर रहे हैं। देशभर में बदलाव की बयार चल रही हैं।”

गुरूवार को घोषित चुनाव परिणाम में, भाजपा लगभग तीन दशक से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को हरा दिया। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad