Advertisement

काकड़ीघाट आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का, नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों निजी यात्रा के...
काकड़ीघाट आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का, नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों निजी यात्रा के सिलसिले में उत्तरखंड के नैनीताल जनपद में पहुंचे हैं। शुक्रवार को दोनों ने भारतीय संत नीब करौरी महाराज के काकड़ीघाट आश्रम में पहुंचकर प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। 

इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नीब करौरी महाराज के विश्व प्रसिद्ध आश्रम कैंची धाम में आरती में शामिल होकर प्रार्थना की और समस्त देवी देवताओं से आशीर्वाद लिया था। विराट कोहली और अनुष्का बुधवार शाम हेलीकॉप्टर से नैनीताल जनपद में पहुंचे थे।

अनुष्का शर्मा की नीब करौरी महाराज में विशेष आस्था है। जब विराट कोहली ने खराब फॉर्म के बाद शतक बनाया था तो अनुष्का ने सोशल मीडिया पर नीब करौरी महाराज की फोटो शेयर की थी। इस तरह दुनिया को अनुष्का की भक्ति का पता चला था।

विराट कोहली पिछ्ले तीन साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इस दौरान मीडिया, खेल जगत और आम। आदमी उन पर निशाना साध रहा है। इस कठिन घड़ी में अनुष्का ने नीब। करौरी महाराज की शरण ली और विराट कोहली की फॉर्म के लिए प्रार्थना की। विराट कोहली के परिश्रम और अनुष्का शर्मा की भक्ति से उत्पन्न आंतरिक प्रेरणा का ही नतीजा है कि विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में शतक बनाया और हाल ही में समाप्त हुए टी 20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाए। विराट कोहली के स्वभाव में भी बदलाव आया है और वह अक्सर अपनी कामयाबी के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने स्थानीय मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वह महाराज जी के बुलावे पर दर्शन करने आए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad