Advertisement

Video: पाकिस्‍तानी हैं ‘भारत माता की जय’ न कहने वाले लोग- BJP विधायक

 अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं।...
Video: पाकिस्‍तानी हैं ‘भारत माता की जय’ न कहने वाले लोग- BJP विधायक

 अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों को पाकिस्तानी मानते हैं जो ‘भारत माता की जय’ बोलने से कतराते हैं।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह का रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एमएलए सुरेंद्र सिंह कहते ‌दिख्‍ा रहे हैं कि ‘ऐसे लोगों को (मैं) पाकिस्तानी कहता हूं जो ‘भारत माता की जय’ बोलने से कतराते हैं। इस वीडियो में उनका बयान साफ सुना जा सकता है।

 

गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत एक दिन हिंदू राष्ट्र होगा, सिर्फ वही मुसलमान इस देश में रह सकेंगे जो हिंदू संस्कृति को मानते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad