Advertisement

कोरोना से ठीक हुईं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, पांचवी रिपोर्ट आई नेगेटिव

लखनऊ के पीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की कोरोना की पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर...
कोरोना से ठीक हुईं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, पांचवी रिपोर्ट आई नेगेटिव

लखनऊ के पीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की कोरोना की पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर संक्रमण की पुष्टि के लिए दोबारा जांच कराएंगे। कनिका की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और अब उसमें  बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण नहीं हैं। शुक्रवार को कनिका का दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

लंदन से आई थीं कनिका

कनिका कपूर होली से पहले लंदन से मुंबई लौटीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं। कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। इन पार्टियों में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री, वसुंधराराजे सिंधिंया, उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह व कई अफसर शामिल हुए थे। कनिका में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इन नेताओं ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। हालांकि इन नेताओं की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

लापरवाही पर दर्ज हुई एफआइआर

कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर  एफआइआर भी दर्ज की गई। बता दें कि कनिका कपूर का कहना था कि जब वह भारत वापस आई थीं तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं थी, बल्कि 10 मार्च को लोग होली खेल रहे थे। इससे पहले चार बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad