Advertisement

महाराष्ट्र: शिवसेना ने दी भाजपा को धमकी, गठबंधन पर जल्द होगा अंतिम फैसला

भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच पिछले काफी समय से चली आ रही लंबी राजनीतिक खींचतान अब जल्द ही किसी...
महाराष्ट्र: शिवसेना ने दी भाजपा को धमकी, गठबंधन पर जल्द होगा अंतिम फैसला

भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच पिछले काफी समय से चली आ रही लंबी राजनीतिक खींचतान अब जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच सकती है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को खुले तौर पर इसका ऐलान कर दिया है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा से जल्द गठबंधन खत्म होने तक की धमकी भी दे डाली। राउत ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी इस दिशा में जल्द ही कोई अंतिम निर्णय लेने वाली है।

शिवसेना ने आज मुंबई में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे से फैसला लेने के लिए कहा। पार्टी की बैठक के बाद संजय राउत ने कहा कि चाहे हम सरकार में रहें या समर्थन वापस ले लें, यह जल्द ही तय होगा।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राउत ने कहा कि अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि, किसान मुद्दों का समाधान न होना आदि के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। और इस संबंध में हम दोष साझा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। अंति फैसला उद्धव ठाकरे लेंगे।

Whether we will stay in Govt or withdraw, this will be decided soon: Sanjay Raut,Shiv Sena after party meeting pic.twitter.com/nbZD9h5Nvu
— ANI (@ANI) September 18, 2017

Unprecedented price rise,farmer issues unresolved.We are not responsible& don't want to share the blame: Sanjay Raut,Shiv Sena pic.twitter.com/ol1oq3DVvq
— ANI (@ANI) September 18, 2017

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad