Advertisement

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे विजय सिंह देव बने दिल्ली के मुख्य सचिव, अंशु प्रकाश की लेंगे जगह

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव को दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में...
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे विजय सिंह देव बने दिल्ली के मुख्य सचिव, अंशु प्रकाश की लेंगे जगह

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव को दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने फैसला लिया है। गृह विभाग के सूत्रों की ओर से पहले संभावना जता दी थी कि इस पद के लिए चल रहे नामों की चर्चा में विजय देव का नाम सबसे ऊपर है।

विजय कुमार देव अंशु प्रकाश की जगह लेंगे जिनका पिछले हफ्ते टेलीकम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट में तबादला कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव के लिए तीन नामों पर चर्चा की थी, जिसमें विजय देव, एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार और दिल्ली के अतिरक्त मुख्य सचिव मनोज परिदा का नाम शामिल थे। सभी नामों पर विचार करने के बाद गुरुवार शाम को गृह मंत्रालय ने विजय कुमार देव को नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

अंशु प्रकाश को दी गई टेलिकॉम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश को अब टेलिकॉम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। उनका ट्रांसफर कर उन्हें अब टेलिकॉम डिपार्टमेंट में अडिशनल सेक्रटरी का पद दिया गया है। बता दें कि अंशु के संबंध दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साथ काफी तल्ख रहे हैं।

1987 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं विजय देव

एजीएमयूटी कैडर के 1987 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी विजय देव फिलहाल दिल्ली सरकार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए विजय देव काफी जाने जाते रहे हैं। इससे पहले विजय देव दिल्ली परिवहन निगम के चेयरमैन, दिल्ली के मंडलायुक्त के साथ अन्य भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad