Advertisement

ट्विटर पर चल रहा साड़ी ट्रेंड, प्रियंका गांधी ने शेयर की शादी की 22 साल पुरानी फोटो

सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से #SareeTwitter तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड में हिस्सा लेने वाली महिलाएं...
ट्विटर पर चल रहा साड़ी ट्रेंड, प्रियंका गांधी ने शेयर की शादी की 22 साल पुरानी फोटो

सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से #SareeTwitter तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड में हिस्सा लेने वाली महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी पहनकर वो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। दरअसल, सबसे पहले सोमवार सुबह इस ट्रेंड की शुरुआत हुई थी जिसके बाद मंगलवार आते-आते ट्विटर पर इस ट्रेंड को देश-विदेश की महिलाएं फॉलो करने लगीं। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियां इसमें शामिल हो गई हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस ट्रेंड को जॉइन किया। उन्होंने अपनी शादी की 22 साल पुरानी एक फोटो शेयर की। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मेरी शादी (22 साल पहले) के दिन सुबह पूजा।

कैसे हुई ट्रेंड की शुरुआत

इस ट्रेंड की शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक आर्टिकल के बाद हुई। आर्टिकल में साड़ी के इतिहास के बारे में कई बातें कही गई हैं। हालांकि आर्टिकल में यह भी कहा गया है कि साल 2014 के बाद भाजपा को मिली जीत के बाद से भारतीय परिधान साड़ी को काफी प्रमोट किया गया लेकिन पीएम मोदी के चुनाव जीतने के बाद बनारसी साड़ी के बुनकरों की दिक्कतों पर बिल्कुल ध्‍यान नहीं दिया गया।

इन लोगों ने लिया हिस्सा

इस आर्टिकल के पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस आर्टिकल को गलत तरह से लिखने का आरोप लगाया। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे इस आर्टिकल के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसकी वजह से ट्विटर पर #sareetwitter का ट्रेंड शुरू हो गया।

इस ट्रेंड में हिस्सा लेने वाली कई नामी हस्तियों ने भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस लिस्ट में प्रियंका गांधी, प्रियंका चतुर्वेदी, नुपुर शर्मा, नगमा जैसी कई हस्तियां शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad