Advertisement

जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 54वीं पु्ण्यतिथि है। उनका निधन 27 मई 1964 को हुआ था। इस...
जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 54वीं पु्ण्यतिथि है। उनका निधन 27 मई 1964 को हुआ था। इस मौके पर पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं संग मौन भी रखा।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे पहले पीएम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार माने जाते हैं। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते हैं। महान लेखक, विचारक और कुशल राजनेता जवाहर लाल नेहरू ने 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिंपसेस ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी' और 'टुवर्ड फ्रीडम' जैसी कई किताबें लिखी थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement