Advertisement

पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, कई मसलों पर की चर्चा

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आज फिर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जनता दरबार लगाया। इस दौरान...
पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, कई मसलों पर की चर्चा

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आज फिर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जनता दरबार लगाया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात और कई मसलों पर चर्चा की। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।

 


 

अपने तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार यानी 28 फरवरी को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं।

इससे पहले 14 फरवरी को राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर में आम लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले थे। उस दौरान भी उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी शिकायत लेकर पहुंचे कई आम लोग भी शामिल थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad