Advertisement

सरेंडर के लिए दी थी चेतावनी, जवाबी फायरिंग में मारे गए आरोपीः पुलिस कमिश्नर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या करने के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक...
सरेंडर के लिए दी थी चेतावनी, जवाबी फायरिंग में मारे गए आरोपीः पुलिस कमिश्नर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या करने के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ पर पुलिस कमिश्नर वीसी सजन्नार ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को चेताया था और सरेंडर करने को कहा था लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी जिस पर जवाबी फायरिंग की गई और इसी दौरान आरोपी मारे गए। इसमें दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी सजन्नार ने कहा कि आरोपियों में से क्राइम वाली जगह पर ले जाया गया था ताकि पुराने सीन को दोहराया जा सके। इनमें से आरोपी मोहम्मद आरिफ ने पुलिस पर पहले फायरिंग की। पुलिस टीम पर पत्थर और लाठी से हमला किया गया। फिर उन्होंने पुलिस से हथियार छीन लिया जो अनलॉक थे, जिसके बाद पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। चारों आरोपियों की मौत गोली लगने के कारण से ही हुई है। उन्होंने कहा कि मैं केवल यह कह सकता हूं कि कानून ने अपना कर्तव्य निभाया है। इस दौरान एक एसआई और कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं।

'सबूत इकट्ठा करने गए थे मौके पर'

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमें दस दिन के लिए पुलिस कस्टडी मिली थी। 4 और 5 दिसंबर को हमने आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। रिमांड के चौथे हम आरोपियों को बाहर लेकर आए, उन्होंने हमें सबूत दिए। आज हम उन्हें आगे के सबूत इकट्ठा करने के लिए लेकर मौके पर आए थे। मुठभेड़ सुबह पौने छह बजे से सवा छह बजे के बीच हुई। मुठभेड़ के समय आरोपियों के साथ करीब 10 पुलिसकर्मी थे। हमने घटनास्थल से पीड़ित का सेलफोन बरामद किया है।

'आरोपियों का नाम अन्य मामलों से भी जुड़ा है'

उन्होंने कहा कि यह सभी कर्नाटक-तेलंगाना में कई मामलों में आरोपी थे।  इन आरोपियों का नाम कई अन्य मामलों से भी जुड़ा है, इसकी जांच चल रही है। बता दें कि हैदराबाद में 27 साल की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था। डॉक्टर का शव 28 नवंबर को जला हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement