Advertisement

राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में, अश्लील फिल्म बनाने में हुई है गिरफ्तारी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा को कोर्ट ने तीन दिन की (23 जुलाई तक) पुलिस...
राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में, अश्लील फिल्म बनाने में हुई है गिरफ्तारी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा को कोर्ट ने तीन दिन की (23 जुलाई तक) पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। राज के साथ एक अन्य आरोपी रयान थारप को भी 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। दोनों को पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस ने व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थारप को आज मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने दोनों 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। अश्लील फिल्में बनाने के एक मामले में राज कुंद्रा को सोमवार शाम जबकि रयान थारप को आज गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई के बड़े कारोबारियों में शुमार राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप हैं। उनके खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। अब तीन दिन उनको पुलिस हिरासत में रहना होगा यानी 23 जुलाई को फिर से कोर्ट उनके मामले की सुनवाई करेगा। उनकी जमानत पर भी अदालत में तभी फैसला होगा।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास सारे पुख्ता सुबूत हैं। सोमवार को पहले राज कुंद्रा से क्राईम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ की गई और पूछताछ के बाद राज को गिरफ्तार कर लिया गया। राज पर ना सिर्फ अश्लील फिल्में बनाने बल्कि उन्हें अलग अलग एप्स के जरिए बेचने का भी आरोप है।

पुलिस का कहना है कि पोर्नोग्राफी के इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास कई पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और इसकी सामग्री की जांच की जाएगी और उनके व्यापारिक लेनदेन को भी देखा जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad