Advertisement

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, दो पाक सैनिक ढेर, एक भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। आज दोपहर बाद से ही जम्मू-कश्मीर के...
पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, दो पाक सैनिक ढेर, एक भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। आज दोपहर बाद से ही जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है। तंगधार और केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिकों को मार गिराया है। उधर, पाक सैनिकों द्वारा सुंदरबनी में अकारण की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया। शहीद होने वाले जवान अखनूर के घागरिया गांव के कृष्ण लाल हैं।

 दागे गए मोर्टार

तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान गोलीबारी कर रहा है। यहां पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार भी दागे गए जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर को तोड़ा है। माना जा रहा है कि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। मृतकों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है।

पहले भी किया था उल्लंघन

रविवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में दस दिन का एक बच्चा भी घायल हो गया था। सोमवार को अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad