Advertisement

भाजपा शासन में सीएम या पीएम बनने के लिए ‘आरएसएस वंश’ जरूरी : कपिल सिब्बल

भारतीय जनता पार्टी हमेशा कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाती रहती है। लेकिन इस बार कांग्रेस के नेता कपिल...
भाजपा शासन में सीएम या पीएम बनने के लिए ‘आरएसएस वंश’ जरूरी : कपिल सिब्बल

भारतीय जनता पार्टी हमेशा कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाती रहती है। लेकिन इस बार कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर भाजपा पर संघ ‘वंश’ का आरोप लगाया है।

मोदी के ब्लॉग पर पलटवार

कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा शासन में वही व्यक्ति मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के "वंश" का हो। उन्होंने कहा कि मोदी जी सही कह रहे हैं। मुझे लगता है कि संघ परिवार की वंशवादी राजनीति से भाजपा और मोदी जी देश को बर्बाद कर रहे हैं। एक वंश को छोड़कर संघ परिवार क्या है? कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री के ब्लॉग के जवाब में यह कहा, जिसमें मोदी ने कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाया है। मोदी ने कल ब्लॉग पर लिखा था, " उसी (वंशवादी राजनीति) की सबसे बड़ी शिकार संस्थाएं हैं। प्रेस से संसद तक, सैनिकों से लेकर स्वतंत्र भाषण तक, संविधान से लेकर अदालतों तक कुछ भी नहीं बख्शा गया।

संघ का वंशज होना जरूरी

भाजपा के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए, सिब्बल ने कहा, जो भी मुख्यमंत्री बनना चाहे, भले ही वह गोवा का हो या कहीं का उसका संबंध संघ परिवार से होना चाहिए। यहां तक कि इस देश का प्रधानमंत्री होने के लिए भी संघ परिवार से संबंध होना जरूरी है। सरकार में सभी महत्वपूर्ण पद संघ परिवार के लोगों को दिया जाते हैं। यह सबसे बड़ा परिवार है जिसका एक वंश है और जो हमारे देश पर राज कर रहा है।

मोदी काल की समाप्ति नजदीक

मोदी ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस की एक्सपायरी डेट जल्द आने वाली है। इस बयान पर पलटवार करते हुए सिब्बल ने कहा कि यह मोदी जी की समाप्ति की तारीख है। यह बहुत जल्द आने वाला है।" ब्रांड बहुत लंबे समय तक नहीं चल सकता। ब्रांड झूठ पर आधारित है। उन्होंने 60 महीने मांगे थे हमने उन्हें दिए। पर उन्होंने इन महीनों में क्या किया? उन्होंने दो करोड़ बेरोजगार बनाए। यह राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के आंकड़ों के अनुसार है। यही उनकी उपलब्धि है।

भारत के पहले लोकपाल की नियुक्ति पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सिब्बल ने कहा, मैंने इससे पहले लिखा है कि वे (केंद्र) अपने कार्यकाल के अंत में लोकपाल की नियुक्ति करेंगे। वे इस मुद्दे पर सत्ता में आए थे। क्या उन्होंने लोकपाल की नियुक्ति की थी। अब उनके खिलाफ पूछताछ शुरू होगी।

मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया है। लोकपाल के चार अन्य न्यायिक सदस्य जस्टिस दिलीप बी भोसले, जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी और जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad