Advertisement

नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभाव, सदानंद गौड़ा संभालेंगे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं डीवी...
नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभाव, सदानंद गौड़ा संभालेंगे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं डीवी संदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का काम सौंपा गया है। ये दोनों मंत्रालय पहले अनंत कुमार के पास थे जिनकी दो दिन पहले मृत्यु हो गई है। मंत्रालय के आवंटन की यह सूचना कल शाम राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी की गई।

कर्नाटक से आने वाले सदानंद गौड़ा फिलहाल सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री हैं वहीं मध्यप्रदेश से आने वाले नरेंद्र सिंह तोमर इस समय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन मंत्री हैं, अब वे संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त कामकाज देखेंगे।

अनंत कुमार के निधन से खाली हुए थे मंत्रालय
लंबे समय से बीमार चल रहे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार सुबह करीब 2 बजे निधन हो गया था। अनंत कुमार को कैंसर था, जिसका पिछले काफी वक्त से इलाज चल रहा था। 59 साल के अनंत का पहले लंदन और न्यू यॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरु लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वह 1996 से बेंगलुरु साउथ लोकसभा सीट से सांसद थे। मोदी सरकार में उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय और संसदीय मामलों का मंत्री पद मिला। वह शुरुआत में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े और छात्र राजनीति से होते हुए भाजपा में आए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad