Advertisement

प्रॉपर्टी मसले पर दिलीप कुमार से बात करेंगे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस

दिलीप कुमार के प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...
प्रॉपर्टी मसले पर दिलीप कुमार से बात करेंगे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस

दिलीप कुमार के प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि वे दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानू से बात करेंगे। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू ने आरोप लगाया है कि एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर उन्हें भू-माफिया से धमकी मिल रही है।

आरोप है कि मुंबई का एक बिल्डर समीर भोजवानी दिलीप कुमार के दो प्लॉट पर गलत तरीके से मालिकाना हक जता रहा है। इन्हीं प्लॉट्स पर दिलीप कुमार का बंगला बना हुआ है। 96 साल के इस दिग्गज अभिनेता का बंगला मुंबई के पॉश इलाके पॉली हिल में है।

कहा गया कि भोजवानी जेल से रिहा होने के बाद दिलीप कुमार को परेशान कर रहा है। कुमार दंपति ने मदद के लिए कल प्रधानमंत्री मोदी से भी मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने मोदी से मिलने के लिए समय मांगा था। बानू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी ट्विटर पर टैग किया था।

फडणवीस ने पीटीआई को कहा है कि मैं इस बात करूंगा और इस मसले को सुलझाने की कोशिश करूंगा। 

दिसंबर 2017 में सायरा बानू ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि भोजवानी प्रॉपर्टी के लिए उन्हें डरा और धमका रहा है। जनवरी में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दिग्गज अभिनेता के बंगले को हड़पने की कोशिश के लिए बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को शक था कि भोजवानी ने जाली कागजात बनवाए हैं। इसी साल अप्रैल में भोजवानी को गिरफ्तार किया गया था, मगर अब वह जेल से रिहा हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad