Advertisement

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान मुख्यमंत्री अपनी टीम समेत हेलीकॉप्टर में सवार थे।
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे सीएम देवेंद्र फडणवीस

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई के लिए निकले थे और लातूर से उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई, जिसके चलते इसे लातूर में ही क्रैश लैंड करवाया गया। फडणवीस लातूर में जल संरक्षण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंबई जा रहे थे। इस दौरान सीएम के साथ उनके ओएसडी, पायलट और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पुलिस और राहत दल पहुंच गया, जिसने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अन्य माध्यम से मुंबई पहुंचाया।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने ट्वीट कर बताया कि उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया, लेकिन बाद में मैं और मेरी टीम पूरी तरह सुरक्षित हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।

 


दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री ने एक वीडियो भी जारी कर अपनी सलामती की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'मेरा चॉपर दुर्घटना का शिकार हो गया था लेकिन आप लोगों के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं।'

 


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement