Advertisement

लद्दाख: भारत की सीमा में घूम रहा था चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने हिरासत में लिया

लद्दाख से एक चीनी सैनिक को भारतीय फौज ने पकड़ा है। ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था। सैनिक को...
लद्दाख: भारत की सीमा में घूम रहा था चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने हिरासत में लिया

लद्दाख से एक चीनी सैनिक को भारतीय फौज ने पकड़ा है। ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था। सैनिक को चुसुल सेक्टर में गुरुंग घाटी के पास पकड़ा गया है। पूछताछ पर  चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। चीनी जवान से पूछताछ चल रही है। संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी को लद्दाख में एलएसी  के भारतीय सीमा के अंदर चीनी सैनिक को पैंगोंग झील के दक्षिण छोर से पकड़ा गया है। चीनी सैनिक की मानें तो रास्ता भटक कर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था  तभी इसे भारतीय सैनिकों से इसे पकड़ लिया।

एलएसी के दोनों ओर भारत और चीन के सैनिक पिछले साल से ही तैनात हैं। अब पीएलए सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के अंतर्गत व्यवहार किया जा रहा है। सेना पूरे मामले की जांच कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad