Advertisement

इतिहासकार रामचंद्र गुहा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- केरल ने उन्हें चुनकर विनाशकारी काम किया

मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केरल के...
इतिहासकार रामचंद्र गुहा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- केरल ने उन्हें चुनकर विनाशकारी काम किया

मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों ने कांग्रेस नेता को संसद के लिए चुनकर विनाशकारी कार्य किया है। गुहा ने कहा कि कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम के समय ‘महान पार्टी’ से आज ‘दयनीय पारिवारिक कंपनी’ बनने के पीछे एक वजह भारत में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रीयता का बढ़ना है। विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की मुखर आलोचना करने वाले जाने वाले इतिहासकार ने केरल साहित्यिक समारोह के दूसरे दिन ये बातें कहीं।

 

केरल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को ‘राष्ट्र भक्ति बनाम अंधराष्ट्रीयता’ विषय पर आयोजित सत्र में गुहा ने कहा, ‘मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं। वह सौम्य और सुसभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन युवा भारत एक खानदान की पांचवी पीढ़ी को नहीं चाहता’।  

2024 में न दोहराएं राहुल को चुनने की गलती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक कहे जाने वाले मशूहर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि अगर मलयालियों ने 2024 में भी राहुल गांधी को फिर से चुनने की गलती तो आप नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचाएंगे। अपनी बात को विस्तार से समझाते हुए गुहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि वो राहुल गांधी नहीं हैं।

संसद के लिए राहुल गांधी को चुनकर एक विनाशकारी कार्य किया

सत्र में मौजूद केरलावासियों को संबोधित करते हुए गुहा ने कहा केरल ने भारत के लिए कई बेहतरीन काम किए हैं, लेकिन आपने संसद के लिए राहुल गांधी को चुनकर एक विनाशकारी कार्य किया है। राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में हार मिली थी जबकि केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली थी।

यूरोप में कभी छुट्टियां नहीं गुजारते मोदी

नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का अंतर समझाते हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपनी शख्सियत खुद बनाई है। वे जबर्दस्त रूप से परिश्रमी है और यूरोप में कभी छुट्टियां नहीं गुजारते हैं।

रामचंद्र गुहा ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने अपने दम पर अपना व्यक्त्तिव बनाया है। उन्होंने एक राज्य को 15 साल तक चलाया है, उन्हें प्रशासनिक अनुभव है, वे बेहद ही परिश्रमी हैं’। राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे यूरोप में कभी छुट्टियां नहीं लेते हैं। रामचंद्र गुहा ने कहा कि वे ये सारी बातें बेहद ही गंभीरता के साथ कह रह हैं।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और ‘मुगल वंश के आखिरी’ दौर से उनकी स्थिति की तुलना की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad