Advertisement

भारत में घट रही है हिंदू आबादी, अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं : रिजिजू

केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने आज कहा कि भारत में हिंदू आबादी कम हो रही है क्योंकि वे कभी लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं कराते जबकि कुछ अन्य देशों के विपरीत हमारे यहां अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं। रिजिजू के इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है।
भारत में घट रही है हिंदू आबादी, अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं : रिजिजू

रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, भारत में हिंदुओं की आबादी कम हो रही है क्योंकि हिंदू कभी लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं कराते, लेकिन हमारे आस पास के कुछ अन्य देशों के विपरीत भारत में अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं। रिजिजू अरणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और बौद्ध धर्म के अनुयायी है।

गौरतलब है कि अरूणाचल प्रदेश कांग्रेस समिति ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर अरूणाचल प्रदेश को एक हिंदू राज्य में बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया था जिसके बाद गृह राज्यमंत्री का यह बयान आया है।

केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस के इन आरोपों के जवाब में कई ट्वीट कर कहा, क्यों कांग्रेस इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान दे रही है? अरूणाचल प्रदेश के लोग एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होकर रहते हैं। कांग्रेस को ऐसे उकसाने वाले बयान नहीं देने चाहिये। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। सभी धार्मिक समूह आजादी से और शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं।

राज्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्हें यह याद रखना चाहिये कि वह सभी भारतीयों के लिए भारत के मंत्राी हैं ना कि केवल हिंदूओं के लिए।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि एक मंत्री के रूप में ली गई शपथ को याद रखिए। भारत के अल्पसंख्यकों को अन्य देशों के अल्पसंख्यकों से क्या लेना देना। संविधान में अधिकारों की गारंटी दी गई है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में हिंदुओं की आबादी 79.80 प्रतिशत, मुसलमानों की 14.23, ईसाईयों की 2.30, सिखों की 1.72, बौद्धों की 0.70 और जैनों की 0.37 प्रतिशत आबादी थी। वहीं, वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार देश में हिंदू आबादी 80.5 फीसदी जबकि मुसलमानों की आबादी 13.4, ईसाईयों की 2.3, सिखों की 1.9, बौद्धों की 0.80 और जैनों की 0.4 प्रतिशत आबादी थीं। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad