Advertisement

किराया बढ़ने के बाद दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में आई कमी

सरकार ने मंगलावर को स्वीकार किया कि दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में कमी आई है। सरकार ने कहा कि...
किराया बढ़ने के बाद दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में आई कमी

सरकार ने मंगलावर को स्वीकार किया कि दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में कमी आई है। सरकार ने कहा कि इस कमी की वजह सिर्फ किराए में वृद्धि नहीं बल्कि इसके कई दूसरे कारण भी हैं।

लोकसभा में रंजनबेन भट्ट के प्रश्न के लिखित उत्तर में आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सूचित किया है कि यात्रियों की संख्या में कमी आई है। सिर्फ किराए में वृद्धि के कारण यह कमी नहीं आई है बल्कि इसके लिए मौसम, छुट्टियां, अवकाश और त्यौहार जैसे कई कारण भी जिम्मेदार हैं।’

सदस्य ने प्रश्न किया था कि क्या दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पुरी ने कहा कि किराय निर्धारण समिति ने वारिष्ठ नागरिकों, छात्रों और दिव्यांगों को किराए में रियायत देने की कोई सिफारिश नहीं की है। उन्होंने यह भी बताया कि डीएमआरसी के वर्ष 2017-18 के वित्तीय खातों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है इसलिए लाभ/हानि के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

इससे पहले एक आरटीआई से भी इसका खुलासा हो चुका है। अक्टूबर महीने में दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के बाद हर रोज मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन लाख से ज्यादा की कमी आई।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सरकार द्वारा दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाया गया था। किराया बढ़ना यात्रियों की कमी में मुख्य कारण बना है। इसके अलावा भी इसके लिए मौसम, छुट्टियां , अवकाश और त्यौहार जैसे कई कारण मेट्रो में यात्रियों की गिरावट के पीछे मुख्य जिम्मेदार बने हैं। बहरहाल किराया बढ़ने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad