Advertisement

महेश शर्मा की नजर में फतेहपुर की घटना शर्मनाक, अखिलेश ने पूछा-रोमियो स्क्वायड का क्या हुआ

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने फतेहपुर सिकरी में स्विस जोड़े पर हुए हमले की निंदा करते हुए...
महेश शर्मा की नजर में फतेहपुर की घटना शर्मनाक, अखिलेश ने पूछा-रोमियो स्क्वायड का क्या हुआ

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने फतेहपुर सिकरी में स्विस जोड़े पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे भारतीयों के लिए शर्मनाक बताया है। जबकि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से सवाल किया है कि एंटी रोमियो स्क्वायड का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।  स्विस नागरिक क्‍वैंटीन जेरेमी क्‍लेर्क (24) अपनी गर्लफ्रेंड मेरी ड्रोज (24) के साथ 30 सितंबर को भारत आए थे। 

महेश शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस पर विदेश मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कानून और व्यवस्था का मामला है पर संस्कृति मंत्री और मनुष्यता के नाते मैं विदेशी सैलानियों पर हुए हमले की निंदा करता हूं।

दूसरी ओर, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फांस ने भी इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस तरह की घटनाओं का हमारी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरोपियों को पहचाने और उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई हुई है वह आश्वस्त करने वाला है। इस घटना में चार लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है और एक को राजस्थान में गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। न्यूरो सर्जन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जेरेमी क्‍लेर्क को आसीयू से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें सुनने में परेशानी हो रही पर वे होश में हैं और बात कर रहे हैं। जबकि मेरी ड्रोज के हाथ में फ्रैक्चर है पर उन्हें इलाज के बाद छोड़ दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad