Advertisement

एग्जिट पोलः दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्पष्ट जीत का अनुमान, बीजपी को बड़ा झटका

तीन एग्जिट पोल ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्पष्ट जीत और नगर निकाय...
एग्जिट पोलः दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्पष्ट जीत का अनुमान, बीजपी को बड़ा झटका

तीन एग्जिट पोल ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्पष्ट जीत और नगर निकाय में भाजपा के 15 साल के शासन के अंत की भविष्यवाणी की। एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। रविवार को कुल 250 एमसीडी वार्डों के लिए हुए चुनाव में कुल 1.45 करोड़ योग्य वोटों में से 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

आम आदमी पार्टी ने इस बार कूड़े के पहाड़ से लेकर साफ-सफाई के मुद्दे पर दिल्लीवालों के बीच गई थी। बीजेपी ने भी लगातार चौथी बार जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी थी लेकिन बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका है।

आजतक-एक्सिस माई इंडिया के सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि आप 149-171 नगरपालिका वार्ड जीतने जा रही है, जबकि भाजपा 69-91 वार्ड जीतेगी। सर्वे में कांग्रेस को 3-7 और अन्य को 5-9 वार्ड दिए गए।

टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वेक्षण में आप को 146-156 वार्ड जीतने की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें भाजपा को 84-94 वार्ड और कांग्रेस को 6-10 और अन्य को चार तक दिए गए हैं।

न्यूज एक्स एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को 150-175 वार्ड और भाजपा को 70-92 जबकि कांग्रेस को 4-7 नगर निगम वार्ड दिए हैं।

2007 से नगर निकायों पर शासन कर रही भाजपा ने 2017 के निकाय चुनावों में आप और कांग्रेस को पछाड़ते हुए कुल 270 नगरपालिका वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। आप ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते।

इस साल की शुरुआत में, दिल्ली में तीन नगर निगमों को केंद्र द्वारा 250 वार्डों वाले एमसीडी में एकीकृत किया गया था। तीनों निगमों के अंतर्गत वार्डों की कुल संख्या 272 थी। आप और बीजेपी दोनों ने 250 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के पास 247 उम्मीदवार मैदान में हैं. निर्दलीयों की संख्या 382 है। अन्य राजनीतिक दलों में बसपा ने 132 वार्डों पर, राकांपा ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्डों पर चुनाव लड़ा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement